×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Entertainment / Bollywood / India / Maharashtra / Mumbai
Sonakshi-Zaheer Wedding: अनिल कपूर से लेकर सायरा बानो तक कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे रिसेप्शन में

By  AgcnneduNews...
Mon/Jun 24, 2024, 05:47 AM - IST   0    0
  • शादी के ठीक बाद कुछ ही देर में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लाल बनारसी सिल्क की साड़ी में नजर आईं।
  • सोनाक्षी सिन्हा के करीबी दोस्त और रैपर हनी सिन्हा ने रिसेप्शन में जान डाल दी। उन्होंने ‘सुपरस्टार कलाकार’ जैस कई सुपरहिट गाने गाए और सोनाक्षी-जहीर उस पर डांस करते दिखे।
Mumbai/

मुंबई/सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बांध चुके है। कपल की रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी सिन्हा के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई। इस खास मौके पर वह सुनहरे रंग के परिधानों में सजी नजर आईं। अभिनेत्री ने शादी के लिए 44 साल पुरानी साड़ी पहनी इसके पीछे की वजह भी काफी खास है। यह साड़ी सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की थी, जिसे अभिनेत्री इस खास दिन के लिए चुना। सूत्रों के मुताबिक इस दिन और अधिक यागदार बनाने के लिए उन्होंने मां की साड़ी पहनने का विकल्प चुना। सोनाक्षी के लिए यह साड़ी भावनात्मक रूप से काफी कीमती है। इस साड़ी को उनकी मां ने लगभग 44 साल पहले अपनी शादी में पहना था। वहीं, अपनी शादी में सोनाक्षी ने  इस साड़ी के साथ मां के कलेक्शन से मैचिंग गहने भी पहने।

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल का रिसेप्शन हुआ, जहां न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं। वहीं, उनके पति जहीर शेरवानी में दिखे। कपल के करीबी सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ देर से पहुंचे। वहीं अनिल कपूर, रेखा, काजोल, संजय लीला भंसाली, सायरा बानो समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की।

सोनाक्षी ने लिखा- अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए

सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "सात साल पहले (23.06.2017) इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज उस प्यार ने सभी चुनौतियों पर जीत के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया है। दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहाँ प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए जहीर और सोनाक्षी एक हुए।"

सलमान की पार्टी में पहली बार मिले थे जहीर-सोनाक्षी

सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। फिर कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए। दोनों को साथ में कई वेकेशन पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई थी।

जहीर-सोनाक्षी का सलमान से खास कनेक्शन

सोनाक्षी और जहीर के करियर को संवारने में सबसे बड़ा हाथ सलमान खान का है। सलमान की 2010 की फिल्म दबंग से सोनाक्षी से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं, बचपन से ही जहीर, सलमान के बहुत क्लोज हैं। जहीर के पिता और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने ही 2019 की फिल्म द नोटबुक के जरिए जहीर को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इससे पहले सलमान ने उन्हें 2014 की फिल्म जय हो में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका दिया था।

दूसरी तरफ जहीर भी सलमान भाई को बहुत मानते हैं। शादी का फैसला करने से पहले भी उन्होंने सलमान भाई को एक मैसेज किया था। जवाब में सलमान भाई ने सहमति जताई थी। सलमान भाई पहले शख्स हैं, जिन्हें शादी में इनवाइट किया गया।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok