×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Entertainment / Bollywood / India / Maharashtra / Mumbai
राधिका और अनंत अंबानी की दूसरी प्री-वेडिंग में हुई कई सेलिब्रेटीस शामिल हुए

By  AgcnneduNews...
Fri/Jun 14, 2024, 06:19 AM - IST   0    0
  • राधिका-अनंत की स्पेशल बॉन्डिंग के अलावा फैमिली बॉन्ड भी देखने को मिली।
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख 12 जून था।
Mumbai/

मुंबई/अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन विदेश में किया गया। ये पार्टी एक क्रूज सेलिब्रेशन से शुरू होकर रोम और कांस की सड़कों पर खत्म हुई। पूरा अंबानी परिवार इस मौके पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ को सेलिब्रेट करता दिखा। फैमिली के अलावा दोस्तों का मजमा भी लगा देखने को मिला। सभी रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे नजर आए। इस दौरान राधिका-अनंत की स्पेशल बॉन्डिंग के अलावा फैमिली बॉन्ड भी देखने को मिली।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हाथ जल्द ही पीले होने वाले हैं, यानी दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अंबानी फैमिली में कपल के प्यार का सेलिब्रेशन जारी है। सभी राधिका और अनंत के रंग में रगे नजर आ रहे हैं। मुंबई में दोनों की शादी ग्रैंड अंदाज में होगी, लेकिन उससे पहले ही अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की आधिकारिक झलकियां सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर ये छाई हुई हैं।

अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट के इस सेलिब्रेशन को ग्रैंड बनाने में बॉलीवुड सितारों का भी बड़ा हाथ रहा। भारत से सभी बनठन कर इसमें शामिल होने पहुंचे। बॉलीवुड ब्यूटीज इस ग्रैंड फंक्शन में छाई रहीं। सामने आई तस्वीरों में आप अनन्या पांडे को पिंक आउटफिट में डांस करते देख सकते हैं। वहीं व्हाइट गाउन में शनाया कपूर भी कमाल की लगीं। जह्नवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पिंक गाउन में प्रिंसेज लुक में नजर आईं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग में विदेशी सितारों ने भी धूम मचाई। नामी सिंगिग सेनसेशन के अलावा विदेशी डीजे भी धूम मचाते नजर आए। सितारों से सजी महफिल में एक से बढकर एक गानों की बीट्स पर थिरकती नजर आई। इतना ही नहीं अंबानी परिवार के सदस्य भी ये परफॉर्मेंस एंजॉय करते दिखे। राधिका मर्चेंट अपनी दूसरी प्री-वेडिंग में खूब मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। सामने आई तस्वीर में आप उन्हें सिंगर को गले लगाते को किस करते देख सकते हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि उन्हें सिंगर का परफॉर्मेंस काफी ज्यादा पसंद आया है।

दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में जिस पर हर किसी की नजरें टिकी रहीं वो थीं राधिका मर्चेंट और ऐसा होता भी क्यों न, ये मेगा सेलिब्रेशन रखा भी उन्हीं के लिए गया था। राधिका मर्चेंट ने अपने हर आउटफिट से महफिल में चार चांद लगा दिए। राधिका मर्चेंट के सभी प्री-वेडिंग लुक वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में आप उन्हें एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से बने गाउन, पिंक विंटेज ड्रेस और व्हाइट सेटिन फ्लोरल गाउन में देख सकते हैं। हर लुक में राधिका मर्चेंट परियों सी खूबसूरत लग रही हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख 12 जून था। इस दिन दोनों जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में सात फेरे लेंगे। शादी के फंक्शन भी प्री-वेडिंग की तरह ही ग्रैंड हुआ, जो तीन दिनों तक चला। बताया जा रहा है कि इसमें भी सितारों से महफिल सजी नजर आई। इतना ही नहीं शादी से राधिका और अनंत के लुक का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहा।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok