×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Dharm Sanskriti / Culture / India / Jharkhand / Garhwa
नागपंचमी की रही धूम

By  Surjit Kumar
Tue/Aug 02, 2022, 09:27 AM - IST   0    0
नागपंचमी मेला
  • सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त कलश में जल भरकर 5 km पैदल यात्रा कर गांव के ही पोखरा टोला हनुमान मंदिर स्थित नागदेवता के मंदिर में सामुहिक जलाभिषेक किया।
Garhwa/

झारखंड/रमना प्रखंड के भागोडीह, मड़वनियां ,चुन्दी, गम्हरिया चटनियां,आदि गांवों में नागपंचमी के शुभअवसर पर पूरे दिन स्थानीय शिवालयों में पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी क्रम में भागोडीह के फटहा नदी से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त कलश में जल भरकर 5 km पैदल यात्रा कर गांव के ही पोखरा टोला हनुमान मंदिर स्थित नागदेवता के मंदिर में सामुहिक जलाभिषेक किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु जन नाचते गाते हुए बाबा भोले एवं नागदेव के जयघोष करते रहे,साथ ही मंदिर समिति की ओर से नागदेवता को दुग्ध अभिषेक भी किया गया। इस जलयात्रा एवं मेले का आयोजन शिव शिष्य परिवार एवं मंदिर समिति संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिव परिवार की ओर से अर्जुन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हम सब भक्तों ने बाबा भोलेनाथ एवं नागदेवता को जल अर्पण कर गांव समाज के लिए सर्वांगीण विकास एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना किये। कहा कि हमारे सनातन धर्म की यह विशेषता है कि हमलोग विषधारी नागों को भी आज के दिन दूध पिलाते हैं, और उनकी पूजा करते हैं, यह पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बहुत आवश्यक होता है। समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आज के दिन सभी ग्रामवासी सात्विक भोजन करते हैं अथवा उपवास रहते हैं, किसी भी घर मे नमक, लहसुन आदि तामसी खाद्य पदार्थों का प्रयोग नही होता है हमारे पूर्वजों के द्वारा वर्षों पहले से नागपंचमी के दिन गांव में बड़े पैमाने पर पूजा पाठ का आयोजन होता आ रहा है, मंदिर समिति के ओर से मेले का आयोजन एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है,साथ ही मेले में आये सभी लोगों के प्रति आभार प्रगट किया और इसी मौके पर हुई जोरदार वर्षा से सभी भक्तों के चेहरे पर ख़ुशी की भी दिखाई दी, क्षेत्र में जोरदार वर्षा से किसानों की उम्मीदें फिर से खिल गई है।

मौके पर भगवान यादव, रामाशीष यादव, रवि मेहता, हिटलर कुमार, उमाशंकर यादव,अनिल चंद्रवंशी, शिव शिष्य परिवार के उपेंद्र मेहता, सोमनाथ पासवान, रविंदर यादव, भोला भुइया, भुनेश्वर साह, दुर्गा चौधरी मूंगा चौधरी, प्रमेंद्र यादव, उपेंद्र ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह, सत्यम कुमार, बृजेश यादव, बाबूलाल चौधरी, विनोद विश्वकर्मा सुमन सिंह, अमृत यादव, प्रमिला देवी, देवंती देवी, रजवंती देवी, फुलवंती देवी, जसुमति देवी, सुगिया देवी, फुला देवी, सौभाग्य देवी, किरण देवी, चिंता देवी, मीना देवी, सुमित्रा देवी, कमलेश कुमार, गीता देवी, किरण कुमारी, गुंजा कुमारी, दिव्या कुमारी, वर्षा कुमारी, पूजा कुमारी, ब्रह्मा कुमारी, रेनू कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok