×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Public Grievance / Public Safety / India / Bihar / Patna
बिहार में १५ मई तक लोकडाउन का एलान

By  / Public Reporter
Tue/May 04, 2021, 01:47 AM - IST   0    0
लॉकडाउन
  • आज जारी होगी लॉकडाउन की गाइडलाइन
Patna/

बिहार में कोरोना के बड़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में १५ मई तक  लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट के प्रस्ताव पर हमने आज लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है और लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया गया है।  राज्य में लोकडॉउन लगाने की जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर दी है। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा, 'कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया, इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
 बिहार में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 5 लाख पार हो चुकी है। अब तक राज्य में 509047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 398558 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 107667 लोग अभी भी पॉजिटिव हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 2821 लोगों की मौत हुई है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok