×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Sports / Post Anything / India / Delhi / New Delhi
IND vs ARG Hockey: भारत और अर्जेंटीना के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

By  AgcnneduNews...
Mon/Jul 29, 2024, 06:31 AM - IST   0    0
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का गोल दागा।
  • पेरिस ओलंपिक के हॉकी के ग्रुप बी में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है।
New Delhi/

नई दिल्ली/भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराने वाली भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से हुआ। अर्जेंटीना ने 22वें मिनट में गोल कर भारत पर बढ़त बनाई। उसकी यह बढ़त मैच के 58 मिनट तक कायम रही। जब ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से मैच फिसल रहा है। तभी भारत ने वापसी का गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का गोल दागा। मैच खत्म होने पर भारत-अर्जेंटीना का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

भारत ने अर्जेंटीना को बराबरी पर रोकने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के हॉकी के ग्रुप बी में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। इस ग्रुप में बेल्जियम पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। इन दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीसरे नंबर पर है। अर्जेंटीना एक अंक के साथ चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। ये दोनों टीमें अपने पहले दो मैच हार चुकी हैं।

भारत और अर्जेंटीना दोनों ही शुरुआती 5 मिनट में गोल नहीं कर पाए। इस बीच मैच के छठे मिनट में ही अर्जेंटीना ने प्लान बदला। उसने एक सब्स्टीट्यूट उतार दिया है। दूसरी ओर, भारतीय टीम मैच में धीरे-धीरे अपना पकड़ बनाती रही। उसे इसका फायदा भी मिला और 10वें मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाई। अर्जेंटीना ने भी अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और ड्रैग फ्लिक के जरिये महत्वपूर्ण गोल दागा।

भारतीय पुरुष टीम तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद भी अर्जेंटीना से 0-1 से पीछे चल रही है। अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल की थी जो अब तक बरकरार है। अब 15 मिनट का खेल शेष है और भारत की कोशिश वापसी करने की होगी।

अर्जेंटीना ने भारत के खिलाफ पेरिस ओलंपिक के पूल बी मैच में गोल कर बढ़त हासिल कर ली है। अर्जेंटीना की ओर से लुकस मार्टिनेज ने 22वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी है। इससे पहले भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसे भुनाने में असफल रही थी। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

आज भारतीय हॉकी टीम का सामना पूल बी में 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना से जारी है। भारत ने पेरिस खेलों की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब टीम को लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की उम्मीद होगी। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल जारी है।

पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत आसान नहीं थी। एक समय चौथे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। अंतिम क्षणों में कप्तान हरमनप्रीत के पेनाल्टी स्ट्रोक पर किए गोल से जीत मिली। अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को भी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। दक्षिण अमेरिकी टीम विपक्षी खिलाड़ियों की कड़ी घेराबंदी करने के लिए जानी जाती है। साथ ही उसका पावरगेम भी अच्छा है। ऐसे में भारतीय रक्षा पंक्ति को काफी मुस्तैदी की जरूरत पड़ेगी।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok