×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Environment / NationalNews / India / Maharashtra / Mumbai
महाराष्ट्र के कई शहरों में मूसलाधार बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त

By  AgcnneduNews...
Thu/Jul 25, 2024, 06:13 AM - IST   0    0
  • मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज और रायगढ़ के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • भारी और लगातार बारिश ने पुणे में कहर बरपाया है, जहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
  • मुंबई की सात झीलों में से एक विहार झील ओवरफ्लो हो चुकी है। मीठी नदी उफन रही है। पुणे की हालत और बुरी है
Mumbai/

मुंबई/महाराष्ट्र के कई शहरों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। मुंबई-पुणे बारिश से बेहाल मुंबई पुणे में लगातार हो रही बारिश से निचले इलाके डूबने की स्थिति में है। करीब 15 सोसाइटी में पानी घुस चुका है। मुंबई और पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।। निचले इलाकों में लोगों के घेरों में जलभराव हो गया है। वहीं, सड़को से लेकर ट्रेन की पटरियां तक पानी में डूब चुकी हैं, जिससे यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।

मुंबई में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण अंधेरी सबवे भी बंद कर दिया गया है। इसी तरह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रहा। कलिना एयरपोर्ट कॉलोनी, APMC मार्केट समेत कई इलाकों में घुटनों तक जलभराव हो गया। घरों से लेकर सड़कों तक, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पुणे में NDRF की तीन टीमें तैनात की गईं, जिनमें से 2 टीमें एकता नगर और सिंहगढ़ रोड में और एक टीम वरजे में तैनात की गई। मुंबई में तो जुलाई का महीना बारिश के नए रेकॉर्ड के साथ खत्म हो रहा है। अभी तक 1505.5 मिलिमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले पिछले साल जुलाई के महीने में 1771 मिलिमीटर का रेकॉर्ड बना था।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि लगातार भारी बारिश से मुंबई क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाली विहार झील तड़के 3.50 बजे से ओवरफ्लो होने लगी, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ इलाकों में तो स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को नावों के माध्यम से निकाला जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई, पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

फंसे लोगों को निकलाने में नाव का सहारा सूत्रों के अनुसार, पुणे में भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। नदी किनारे हाउसिंग सोसायटी, सिंहगढ़ रोड इलाके की 15 सोसायटी में पानी घुस जाने से हजारों लोग फंस गए हैं। लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी जुट हुए हैं। जहां ज्यादा पानी भर चुका है, वहां नावों के सहारे लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं, पालघर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अभी कम नहीं होगी आफत कुदरत की मार झेल रहे मुंबई और पुणे के लिए अभी राहत की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।

सोसायटी में घुसा पानी, करंट लगने से 4 की मौत

सिंह गढ़ रोड पर भी घुटने के ऊपर पानी भर गया है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुणे शहर के चार अलग अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे पिंपरी चिंचवाड़ शहर में स्कूलों को छुट्टी प्रशासन ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे पालघर के लिए ऑरेंज और रायगड के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक से लेकर गुजरात तक एक ऑफशोर ट्रफ पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा, जिसके कारण मुंबई समेत कई इलाकों में मध्य से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

सीएम शिंदे ने बताया पुणे में हालात बेहद खराब

राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पुणे में स्थिति बहुत खराब है। यहां तक कि लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया है। वहां NDRF सहित सभी अधिकारियों को मैंने सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है, मैंने आर्मी के मेजर जनरल अनुराग विज से भी बातचीत की है। कर्नल संदीप से बात की है और उन्हें अपनी टीम को अलर्ट पर रखने को कहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उनके खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा है।"

किस इलाके के लिए कौन सा अलर्ट

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार के दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ठाणे के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में आज भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ और रत्नागिरी में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के शहरों के कई इलाके जलमग्न

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के जिलों के विभिन्न स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ लोगों को बहुत जरूरी न होने की स्थिति में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। पिछले दिनों हुई बारिश से महाराष्ट्र में मुंबई, नागपुर समेत कई शहरों के निचले इलाके जलमग्न हो गए और वहां जन-जीवन प्रभावित हो गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। मुंबई में कई स्थानों पर सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए बाधित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के बीच शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन दल तैनात किए गए हैं।

पश्चिमी रेलवे ने कहा कि सोमवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। मध्य रेलवे ने भी बताया कि सभी चार गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है। इससे एक दिन पहले, मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, विमानों का मार्ग बदलना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं।

पुणे में भी भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को लगातार दूसरे दिन पुणे और उसके आसपास के इलाकों में भारी से मध्यम बारिश जारी रही। बारिश की वजह से बांध का जलस्तर भी बढ़ गया, जिसके कारण इस मौसम में पहली बार खड़कवासला बांध से पानी छोड़ा गया। बुधवार शाम 5.30 बजे तक लवासा में सबसे अधिक 106 मिमी बारिश हुई। लोनावला में 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून के मौसम की शुरुआत से लेकर अब तक पुणे जिले में 567.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 420.1 मिमी बारिश होती है। वर्तमान में मानसून बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, रांची और दीघा से होकर गुजर रहा है। जिसके कारण पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। यह अलर्ट गुरुवार के लिए भी जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में कई नदियां उफान पर

महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में सप्ताहांत से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में एनडीआरएफ दल तैनात किए गए हैं। रायगढ़ जिले में शनिवार और रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके चलते आदेश जारी कर सोमवार को माणगांव, कर्जत, पोलादपुर और महाड तहसीलों के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। आदेश में शिक्षकों और अन्य गैर-शिक्षण कर्मचारियों से स्कूल पहुंचने और रायगढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण आवश्यक राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करने को कहा गया है।

अधिकारियों को हाई अलर्ट' पर रहने के निर्देश

मुंबई और कोंकण तटीय क्षेत्र सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अधिकारियों को ‘हाई अलर्ट' पर रहने के निर्देश दिए हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस आदि को मौसम विभाग से मौसम के बारे में नियमित जानकारी लेकर नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए उसके अनुसार योजना बनानी चाहिए. उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने, बाढ़ नियंत्रण विधियों को अपनाने और आवश्यकतानुसार यातायात में बदलाव किए जाने पर जोर दिया।

एयर इंडिया ने जारी किया अपडेट

एयर इंडिया ने मुंबई में बारिश के मद्देनजर अपडेट जारी किया है। ट्वीट में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण मुंबई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण उड़ान में देरी हो सकती है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok