×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

National / Hot Issue / India / Maharashtra / Mumbai
‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ पर हुए हादसे, लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का मिला शव

By  AgcnneduNews...
Wed/Jul 24, 2024, 10:21 AM - IST   0    0
  • गहन गोताखोरी अभियान के बाद आज लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का शव मिल गया है।
  • नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने लीडिंग सीमैन सितेंद्र सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Mumbai/

मुंबई/नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 23 जुलाई 2024 को मुंबई का दौरा किया। उन्होंने यह हादसा होने से पहले के समस्‍त घटनाक्रमों और लापता नाविक का पता लगाने के लिए किए गए सभी तरह के प्रयासों की समीक्षा की।  

इसमें हुए नुकसान को सीमित रखने, इस जहाज की कार्यक्षमता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए उसे ढूंढ निकालने और उसकी मरम्मत करने के लिए उठाए गए समस्‍त कदमों के बारे में सीएनएस को जानकारी दी गई। नौसेना प्रमुख ने निर्देश दिया कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र को समुद्र में उतारने योग्य और युद्ध के लिए तैयार करने के लिए कमान और नौसेना मुख्यालय द्वारा सभी कार्य तत्काल शुरू किए जाएं।

आईएनएस ब्रह्मपुत्र के चालक दल के साथ बातचीत करते हुए सीएनएस ने चालक दल को भारतीय नौसेना की सच्ची भावना के अनुरूप जहाज का परिचालन फि‍र से शीघ्र शुरू करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

गहन गोताखोरी अभियान के बाद आज लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का शव मिल गया है।  

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने लीडिंग सीमैन सितेंद्र सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। दुख की इस घड़ी में भारतीय नौसेना शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok