×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Defence & Security / International Issues / India / Delhi / New Delhi
भारतीय नौसेना-रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास

By  AgcnneduNews...
Thu/May 30, 2024, 08:09 AM - IST   0    0
  • भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ब्रुनेई से रवाना हुआ।
  • किल्टन ने भारतीय नौसेना-रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
New Delhi/

ब्रुनेई/भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा का दौरा किया था। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और अधिक विस्तार देने हेतु भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम भी शामिल किये गए थे। इस जहाज को आगंतुकों के स्वागत के लिए भी खुला रखा गया था, जिसके तहत भारतीय प्रवासी सदस्यों और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों ने भी जहाज का दौरा किया। उन्हें युद्धपोत, भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं और समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी दी गई। दलगत भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों के बीच वॉलीबॉल मैच भी खेला गया। इस जहाज ने भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लिया। इससे आपसी सहभागिता को और सुदृढ़ करने के लिए एक-दूसरे की रणनीति, तकनीक तथा प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली।

इस पोर्ट कॉल का सफल समापन 'एक्ट ईस्ट' और सागर दृष्टिकोण की नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok