×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

National / Hot Issue / India / Uttar Pradesh / Lucknow
उत्तर प्रदेश ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में कई जगह हुई हिंसा

By  / Public Reporter
Sun/Jul 11, 2021, 10:01 AM - IST   0    0
ब्लॉक पंचायत मतदान
  • कुल 825 पदों में से 476 पदों के लिए मतदान हुआ
  • टावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिस अभिकारी को मारा थप्पड़
Lucknow/

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में ब्लॉक पंचायत प्रमुख के कुल 825 में से 476 पर मतदान हुआ। तीन बजे तक मतदान हुआ ओर इसके बाद मतगणना के शुरुआती नतीजाें के अनुसार, लखनऊ सहित 37 जिलों में 277 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। सपा महज 43 सीटों पर जीत पाई है। 46 पर निर्दलीय विजयी रहे हैं।
इससे पहले इटावा, देवबंद, जाैनपुर, प्रतापगढ़ सहित 15 से ज्यादा जिलों में जबरदस्त हिंसा हुई। इटावा में एसपी सिटी काे भाजपा नेता ने थप्पड़ मारा। यहां पुलिस और भाजपा समर्थकाें में झड़प हुई। वहीं ब्लाॅक पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया के साथ ही हिंसा की घटनाएं शुरू हाे गई थीं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 349 ब्लॉक प्रमुख को निर्विरोध चुने गए थे। इनमें 334 से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार, गुरुवार तक कुल 1778 नामांकन हुए थे। जांच में 68 पर्चे खारिज कर दिए गए, जबकि 187 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
वहीं चुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओ काे बधाई दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिंसा के लिए याेगी सरकार की आलाेचना की है।
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में पुलिस और भाजपा समर्थकाें के बीच झड़प हुई। इटावा में पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया गया है। वहीं, लखनऊ, प्रतापगढ़, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, अमरोहा, रायबरेली, फिरोजाबाद, कानपुर, एटा, पीलीभीत, महोबा, बाराबंकी, चंदौली, जाैनपुर सहित 15 जिलों में गोलीबारी, पथराव, उपद्रव और मारपीट हुई है।
जाैनपुर में पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के समर्थकाें का परचम लहराया  लखनऊ सीजेएम कोर्ट से भगोड़ा घोषित पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह का जाैनपुर जिले के ब्लॉक पंचायत प्रमुख चुनाव में दबदबा दिखा। बक्शा और मुंगरा बादशाहपुर ब्लाॅक में धनंजय समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा ब्लाॅक में सपा नेताओं और पुलिस में झड़प। पुलिस पर पथराव। पुलिस ने हवाई फायरिंग की। सीतापुर के पहला ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी से असलहा, लाठी-डंडे, ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ एक युवक गिरफ्तार। अमरोहा के जोया ब्लॉक में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओ में भिड़ंत। पुलिस ने लाठीचार्ज किया।  लखनऊ के सरोजनी नगर ब्लॉक के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok