×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Crime / Murder / India / Maharashtra / Mumbai
घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार था 72 घंटे बाद हुई गिरफ्तारी

By  AgcnneduNews...
Tue/Jul 09, 2024, 06:04 AM - IST   0    0
  • पुलिस ने अदालत में एक सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था जिसमें पीड़िता कावेरी को कार से 1.5 किमी तक घसीटते हुए दिखाया गया था।
  • पति प्रदीप नखवा ने आरोप लगाया था कि आरोपी मिहिर शाह को एक राजनीतिक नेता के बेटे के रूप में उनके संबंधों के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
Mumbai/

मुंबई/वर्ली हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह 72 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह हादसे के बाद से फरार था। 24 वर्षीय मिहिर शाह BMW हिट एंड रन मामले में रविवार से ही फरार था। इस हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस फरार मिहिर को पकड़ने में लगी हुई थी। पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने आरोपी की मां और दो बहनों को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में आरोपी के पिता राजेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को मुंबई के वर्ली इलाके में हिट-एंड-रन घटना में कावेरी नखवा की मौत हो गई। उनके पति प्रदीप नखवा के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब वे मछली खरीदकर घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा था कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे कावेरी सीजे हाउस से सी लिंक रोड तक घसीटती चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शिंदे सेना के नेता और रईसजादे के पिता और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें बेल दे दी गई थी। नखवा ने आरोप लगाया था कि आरोपी मिहिर शाह को एक राजनीतिक नेता के बेटे के रूप में उनके संबंधों के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

रविवार की सुबह हुए इस हादसे के बाद से ही मिहिर फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया था ताकि मिहिर देश से बाहर न जा सके। वहीं सूत्रों की मानें तो मिहिर की मां और दोनों बहने भी घर पर मौजूद नहीं थीं और उनके घर पर ताला लगा हुआ था।

हादसे के बाद से गायब मिहिर की मां और दो बहन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शाहपुर के पास से हिरासत में लिया है। उन्हे जल्द ही वर्ली पुलिस के हवाले किया जायेगा। मां और बहन को आरोपी बनाना है या नही ये वर्ली पुलिस तय करेगी। इसलिए अभी सिर्फ हिरासत में लिया गया है।

मिहिर के पिता और नेता राजेश शाह और उनके ड्राइवर को उसे भागने में मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। शाह के वकील ने कहा कि गैर इरादतन हत्या का आरोप लागू नहीं होता है क्योंकि शाह न तो घटनास्थल पर थें और न ही कार चला रहे थे।

एक्साइज डिपार्टमेंट भी एक्शन में

वर्ली हिट एंड रन मामले में एक्साइज डिपार्टमेंट भी अब एक्शन में आ गया है। जुहू के वाइस ग्लोबल तपस बार को एक्साइज डिपार्टमेंट ने सील कर दिया है। एक्साइज डिपार्टमेंट सूत्रों के मुताबिक बार में एक्साइज डिपार्टमेंट के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आने के बाद सील किया गया है। गौरतलब है कि वर्ली में एक्सीडेंट के पहले आरोपी मिहिर शाह ने अपने चार दोस्तों के साथ जुहू के वाइस गोल्बल तपस बार में पार्टी किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि हादसा जिस कार से हुआ उसमें शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दोनों कार के बोनेट पर आ गिरे थे, तब पति ने खुद को कार के बोनेट से अलग कर लिया लेकिन महिला ऐसा नहीं पाई और वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला को डेढ़ किलोमीटर घसीटा था

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी मिहिर शाह (24 वर्ष) घटना के समय कथित तौर पर कार चला रहा था। आरोपी ने महिला को डेढ़ किलोमीटर घसीटने के बाद ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए दे दिया था। इसके बाद ड्राइवर राजऋषि राजेंद्रसिंह बीदावत ने बीएमडब्ल्यू कार को रिवर्स किया और दूसरी बार महिला को कुचल दिया।

पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था सीसीटीवी फुटेज

बता दें कि मिहिर शाह शिव सेना (शिंदे गुट) के पालघर इकाई के नेता राजेश शाह का बेटा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना के बाद राजेश ने अपने बेटे को मौके से भागने के लिए कहा था। उन्होंने ड्राइवर को घटना की जिम्मेदारी लेने की हिदायत भी दी थी। पुलिस ने अदालत में एक सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था जिसमें पीड़िता कावेरी को कार से 1.5 किमी तक घसीटते हुए दिखाया गया था। फुटेज में दिख रहा है कि मिहिर और ड्राइवर ने महिला को बोनट से खींचकर सड़क पर गिरा दिया और फिर बीएमडब्ल्यू को रिवर्स करते हुए उसे फिर से कुचल दिया।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok