- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लेखा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है।
- आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साक्षात्कार 16 से 18 जनवरी तक दो पालियों- सुबह 10:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
बिहार/बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लेखा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए थे और साक्षात्कार दूर के लिए योग्य घोषित किए गए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से साक्षात्कार दौर का कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साक्षात्कार 16 से 18 जनवरी तक दो पालियों- सुबह 10:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। 19 जनवरी को होने वाला इंटरव्यू एक पाली यानी सुबह 10:30 बजे होगा। साक्षात्कार दूर के लिए कुल 363 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि, आवेदक साक्षात्कार दौर से एक सप्ताह पहले अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार को साक्षात्कार कार्यक्रम के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। कुल 138 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
AAO साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु चरण- आधिकारिक वेबसाइट upsc.bih.nic.in पर जाएं, जिसके बाद होमपेज पर AAO Interview Admit Card के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और Submit करें, साक्षात्कार कॉल लेटर को चेक करें, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी लें।