×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Health / Health Disease / India / West Bengal / Kolkata
मशहूर गायक अरिजीत सिंह कि माँ का कलकत्ता में हुआ निधन

By  / Public Reporter
Thu/May 20, 2021, 06:21 AM - IST   0    0
गायक अरिजीत सिंह और उनकी माँ
  • कोरोना वायरस से थी संक्रमित
  • कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं।
Kolkata/

कोलकाता / कोरोना वायरस की महामारी में बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। इनमें देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। बॉलीवुड के भी बहुत से सितारे हैं जो कोरोना वायरस में अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई हैं। मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं।

कोलकाता के आमरी ढाकुरिया अस्‍पताल में अरिजीत सिंह की मां ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। उनकी मां बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं।

इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। गायक की मां की हालत अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद से ही काफी नाजुक बनी हुई थी। उनके इलाज के लिए ए - ब्‍लड ग्रुप डोनर्स की जरूरत भी थी।

यह भी स्‍पष्‍ट किया गया था कि ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। इस बात की जानकारी 'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने इंटरनेट मीडिया पर दी थी। अपनी मां को लेकर खुद अरिजीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था। उन्होंने मदद करने वाले लोगों का शुक्रिया किया |

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok