×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Last Journey / Accident / India / Uttar Pradesh / Maharajganj
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, 40 यात्री वाली बस काठमांडू के मार्सयांगडी नदी में गिरी

By  AgcnneduNews...
Fri/Aug 23, 2024, 06:41 AM - IST   0    0
  • नेपाल के सशस्त्र पुलिस के सहायक प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि घटनास्थल से 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
  • यह हादसा करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। बस पोखरा से काठमांडू की तरफ जा रही थी। कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
Maharajganj/

महाराजगंज/नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। 40  से ज्यादा भारतीय लोगों को लेकर जा रही एक बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। सूत्रों के अनुसार 14 यात्रियों की मौत हो गई है। गोरखपुर की रजिस्टर्ड बस यहां से यात्रियों को लेकर नेपाल की तरफ गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के निवासी थे। नेपाल पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। तनहुन जिला पुलिस के डीएसपी दीपकुमार राया ने इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि UP-53- FT 7623 नंबर प्लेट की बस नदी में जा गिरी। यह हादसा करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। बस पोखरा से काठमांडू की तरफ जा रही थी। कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

महराजगंज के एसडीएम और एडीएम को नेपाल भेजा गया है। नेपाल के सशस्त्र पुलिस के सहायक प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि घटनास्थल से 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 16 घायल लोगों को बचाया गया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। यूपी के रिलीफ कमिश्नर ने इस मामले पर कहा है कि नेपाल से संपर्क में हैं। हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर की है। इसमें उत्तर प्रदेश के कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है। बस को चला रहा ड्राइवर तो गोरखपुर का निवासी है। हादसे में 16 यात्रियों को बचाया गया है।

नेपाल की लोकल मीडिया के अनुसार इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। SSP माधव पौडेल के नेतृत्व में नेपाल सेना टीम, सशस्त्र पुलिस बल के जवान और गोताखोर दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अभी बचाव अभियान जारी है।

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

तनहुन जिले में हुई बस दुर्घटना पर रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता, डीएसपी मनोहर भट्टा ने कहा, “बस 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश की थी।”

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय पर्यटक बस के दुर्घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया X अकाउंट पर नंबर जारी किया गया है. इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर है +9779851107021.

अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। यह हादसा तब हुआ जब बस अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से मर्सियांगडी नदी में गिर गई।

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोगों को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता कुमार न्यूपाने ने पुष्टि की है, “घटनास्थल से 14 शव बरामद कर लिए गए हैं।”

महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ये श्रद्धालु जलगांव जिले के हैं। राज्य सरकार ने नेपाल दूतावास से संपर्क किया है। जलगांव के कलेक्टर नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के कलेक्टर के साथ लगातार संपर्क में । हम नेपाल सरकार के समन्वय में शवों को महाराष्ट्र लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन इकाई को भी समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री गिरीश महाजन और अनिल पाटिल भी लगातार संपर्क में हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने जारी किया बयान

इस बीच उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok