×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 Latest News and Popular Story
 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup

 Home All Category
Friday, Oct 18, 2024,

Crime / Post Anything / India / Uttar Pradesh / Sultānpur
करंट लगाने से दो बच्चों की मौत वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदली

By  AgcnneduNews...
Mon/Jul 08, 2024, 05:39 AM - IST   0    0
  • बताया जा रहा है वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बांस में करंट उतरने से ये हादसा हुआ है।
  • आनन-फानन में दोनों को गांव वाले अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Sultānpur/

सुलतानपुर/जनपद के पियरापार गांव में रविवार की देर रात चल रहें एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब कार्यक्रम स्थल पर करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। हरे बांस पर लगी लाइट में बारिश के कारण करंट उतरा था। उसी की चपेट में आने से मासूमों की जान चली गई। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में लाइट संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और कार्रवाई मे जुट गयी है।

कैसे हुआ हादसा

पियरापार गांव निवासी विश्राम के घर लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वारचार के बाद महिलाएं तकरीबन 12 बजे लावा की रश्म अदायगी के लिये घर के सामने नाचते गाते कुछ दूर गयीं तो साथ मे डीजे की धुन पर नाचने के लिये गांव के केशराम(15वर्ष) पुत्र स्व कालीदीन निषाद और साथ मे सुरजीत(15वर्ष) पुत्र स्व रामकिशोर भी साथ हो लिये। जहां लावा मांगने की रश्म अदायगी चल रही थी, ठीक उसी के पास गिरे बिजली के तार की चपेट मे दोनो किशोर केशराम और सुरजीत आ गये, जिसके चलते मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना से पूरे गांव मे कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम मे बदल गयी।

ग्रामीणों की मानें तो मृतक केशराम और सुरजीत हम उम्र थे और दोनो के पिता की मौत 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है। दोनों एक ही कक्षा 6 मे पढ़ते थे और पक्के दोस्त भी थे। जो हमेशा एक साथ गांव मे घूमते-फिरते नजर आते थे। आज दोनो की एक साथ मौत से पूरा गांव उनकी दोस्ती को याद कर दुखी है।

भाइयों से सबसे छोटे थे दोनों किशोर

मृतक केशराम 5 भाईयों मे सबसे छोटा और सुरजीत चार भाईयों मे सबसे छोटा था। केशराज की मां क्राती देवी और सुरजीत की मां सीतापती बेटे की आक्समिक मौत से सदमें में हैं। परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

धनपतगंज थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया की तहरीर मिली है। बिजली के करंट से दोनो बच्चों की मौत हो गयी है। बिजली का तार किसने दौड़ाया था, इसकी छानवीन की जा रही है। विधिक कार्यवाही जारी है।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok